कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड कांग्रेस के हालिया संगठनात्मक फेरबदल में प्रकाश रजक को कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी की शुरुआत उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ की। सबसे पहले उन्होंने ध्वजाधारी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिले की खुशहाली, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता की कामना की। इसके बाद बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, वीर कुंवर सिंह, महाराणा प्रताप और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रकाश रजक ने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और युवाओं व नए सदस्यों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर ...