जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- बिरसानगर में जुलाई 2020 में हुए अधिवक्ता और भाजपा नेता प्रकाश यादव हत्याकांड में शुक्रवार को एडीजे-1 बीके सहाय की अदालत ने मुख्य आरोपी अमूल्यो कर्मकार समेत तीन लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वालों में अमूल्यो के अलावा राम रविदास उर्फ छोटकू और विश्वनाथ मुंडा शामिल हैं। इस हत्या को लेकर अधिक्ताओं ने आंदोलन किया था। अमूल्यो कर्मकार उस समय भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के संयोजक थे। घटना के बाद उन्हें राजनीतिक रूप से घेरने की कोशिश हुई थी। घटना के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से यह केस लगातार अदालत में चल रहा था। 21 जुलाई 2020 की रात करीब दो बजे बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास अधिवक्ता और भाजपा नेता प्रकाश यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यक...