मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमना गुरुद्वारा में बुधवार को गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा में मंगलवार की शाम सभी तैयारी पूरी कर ली गई। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गुरु मंजीत कौर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रमना प्रकाश पर्व से एक दिन पूर्व नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी रमना गुरुद्वारा से निकलकर हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील, धर्मशाला चौक, सूतापट्टी, सरैयागंज, छोटी सरैयागंज, जवाहरलाल रोड, कल्याणी चौक, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए गुरुद्वारा वापस हुए। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला, पुरुष बच्चे गाजे-बाजे व ढ़ोल करताल के साथ प्रभातफेरी में शामिल हुए थे। इस अवसर पर गुरुद्वखरा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साईं, पंजाब सिंह, जितेंद्र सिंह, जिम्मी कौर, जसब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.