अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- अम्बेडकरनगर। श्री गुरुनानक देव महाराज के 556वें प्रकाश पर्व एवं श्री तेगबहादुर साहब के 350वें शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के शहजादपुर में कीर्तन दरबार, शोभा यात्रा व लंगर को आयोजन किया जाएगा। गरुद्वारा गुरु सिंह सभा के आयोजक प्रधान अंकित बाछड़ा ने बताया कि सुबह 10 बजे से लंगर व दोपहर दो बजे शहजादपुर चौक से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा के प्रधान त्रिलोक सिंह का विशेष सहयोग रहेगा। इंटरनेशनल दशमेश गतका पार्टी (तरनतारण) कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.