जमशेदपुर, जनवरी 2 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 जनवरी को शहर में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। हालांकि, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.