फिरोजाबाद, नवम्बर 6 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की धूम रही। नगर के गुरुद्वारा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। रागी जत्था ने शबद कीर्तन सुना कर साध संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा परिसर गुरु वाणी से गूंजता रहा। नगर में गुरूद्वारा सिंह सभा पर सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिसकी शुरूआत 28 अक्टूबर को प्रभात फेरी के रूप मे की गई थी जो 2 नवंबर तक चलती रही। 3 नवंबर को सुबह गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ साहिब प्रारम्भ हुआ था जिसकी समाप्ति बुधवार को हुई। अखंड पाठ साहिब की सेवा सरदार कुलदीप सिंह मल्होत्रा द्वारा की गई। दोपहर में आगरा से आए ज्ञानी हरपाल सिंह मेहर , नगर के ज्ञानी हरमिनदर सिंह एवं ज्ञानी करनैल सिंह ने शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.