दुमका, नवम्बर 6 -- दुमका। प्रतिनिधिदुमका शहर के दुधानी कमला बाग कॉलोनी में बुधवार को गुरुनानक देव की 556 वीं जंयती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। सरदार सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक जयंती का भव्य आयोजन किया जाता है। दुधानी कमला बाग कॉलानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अच्छी संख्या में न केवल सिख समुदाय,बल्कि सभी धर्म और वर्ग के लोग पहुंचे थे। गुरुनानक की तस्वीर गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माथा टेका। इस अवसर पर गुरुवाणी का पाठ धनबाद से आए जितेंद्र सिंह ज्ञानी के द्वारा किया गया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद के रुप में खीर, पुड़ी, बुंदिया और अन्य भोज्य सामग्रिय...