शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- रामपुर कलां गुरुद्वारा में रविवार को गुरु गोविंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। आस्था और सिख परंपराओं से जुड़ा यह नगर कीर्तन सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारा रामपुर कलां से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे गुरु गोविंद सिंह की पालकी के साथ संगत मत्था टेकती चली। नगर कीर्तन में सैकड़ों कारें, बाइकें और ट्रैक्टर-ट्रालियां शामिल रहीं। रास्ते भर कीर्तन का माहौल बना रहा। पंजाब से आए बैंड बाजा कलाकारों ने मनोहर प्रस्तुतियां दीं, जबकि पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के कजरी सुंदरपुर की गतका पार्टी ने पारंपरिक शस्त्र कला के करतब दिखाए। नगर कीर्तन रामपुर कलां से खुटार-पुवाया रोड होते हुए रौतापुर कलां गुरुद्वारा पहुंचा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.