रांची, नवम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को पीपी कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचकर गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें प्रकाश उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। वह हर वर्ष इस दिन थोड़ी देर के लिए यहां आते हैं। प्रकाश उत्सव में सम्मिलित होकर बहुत हर्ष की अनुभूति होती है। कहा, यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है। गुरुनानक देव जी के विचारों ...