मेरठ, जनवरी 12 -- भोला चौकी के पास रविवार को एक खाली कमरे में एक युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और परिजनों में अफरातफरी मच गई। युवक के सिर में गोली फंस गई। उसको गंभीर हालत में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा था। भोला गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र कृष्णपाल अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को वह घर से निकल गया था। इसके बाद वह भोला झाल चौकी के पास एक खाली कमरे में गया। अचानक गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई जिसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पास में ही तम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.