हाजीपुर, फरवरी 4 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड दिग्घी के रेलवे ढाला 54 के पास मंगलवार को करीब 11:40 बजे प्याज लदी चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। जिसके बाद ढाला नंबर 54 पर मालगाड़ी का एक हिस्सा एवं दूसरा हिस्सा आगे की ओर बढ़ गया। हालांकि मालगाड़ी के चालक और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। मालगाड़ी ट्रेन की कपलिंग टूटने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और कपलिंग को ठीक कर दोनों कटे डिब्बों को जोड़कर रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्याज लदा मालगाड़ी ट्रेन हाजीपुर जंक्शन से दोपहर में निकली थी। जैसे ही दिग्घी रेलवे ढाला 54 के पास पहुंची चलती मालगाडी ट्रेन अचानक दो टुकड़ों में बंट गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.