नई दिल्ली, जनवरी 7 -- दाल-सब्जी किसी भी चीज को फ्राई करने के लिए प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज को फ्राई किया जाता है। प्याज को फ्राई करने के तरीके से खाने का टेस्ट बदलता है। जैसे तड़का लगाने के लिए गोल्डन ब्राउन प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। तो वहीं प्याज को भूनकर गोल्डन करने के बाद उसमे मसाले और हल्दी का इस्तेमाल कर ग्रेवी तैयार कर ली जाती है। लेकिन प्याज के टेस्ट को बढ़ाने के लिए काफी सारे लोग इसमे चीनी या नमक का इस्तेमाल करते हैं। जो प्याज के टेस्ट में खास तरह का फ्लेवर ऐड करता है। तो अगर आप अभी तक नहीं जानती कि चीना या नमक डालने से क्या होता है तो जान लें...प्याज में थोड़ी सी चीनी डालने पर क्या होगा? प्याज को फ्राई करते समय काफी सारे लोग इसमे आधा चम्मच चीनी डाल दे...