संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अधिकतर खेती को लोग घाटे का सौदा मानते हैं। लेकिन अगर किसान तकनीकी के साथ खेती करें तो लाखों का लाभ कमा सकता है। इसी बात को सही साबित कर रहे हैं संतकबीरनगर जिले के किसान दिनेश मौर्या। दिनेश मौर्या खलीलाबाद ब्लाक के डंड़वा गांव के रहने वाले हैं। विगत कुछ वर्षों से यह आधा बीघा जमीन में प्याज की खेती कर करीब 60 से 70 हजार रुपए तक का लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह पारंपरिक खेती किया करते थे लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी खेती के फसल चक्र में परिवर्तन किया है। मौजूदा समय में वह प्याज की खेती सहित अन्य कई नगदी फसल की खेती कर रहे हैं। प्याज की खेती में चकैया किस्म की प्याज की बुवाई करते हैं। इसका बीज भी वह स्वयं तैयार करते हैं। इस किस्म की एक प्याज का वजन करीब दो सौ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.