देहरादून, जनवरी 10 -- पौड़ी। पौड़ी के कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट में फ्लोरिंग एवं कोर्ट मैट लगाए जाने के लिए 34.94 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में उपलब्ध बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग एवं खेल सतह लंबे समय से उपयोग में रहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। खेल सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की आवश्यकता थी। स्थानीय खिलाड़ियों, खेल संगठनों व युवाओं द्वारा बेहतर इंडोर खेल सुविधाओं की मांग को दृष्टिगत रखते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उनके निर्देशन में तकनीकी परीक्षण एवं विभागीय मूल्यांकन के आधार पर...