अमरोहा, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बृजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा में स्नान कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। कड़ाके की ठंड में शनिवार सुबह से ही निजी वाहन, रोडवेज बसों आदि साधनों से श्रद्धालु बृजघाट व तिगरी धाम पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। अमरोहा के साथ ही मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, रामपुर आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया। जरूरतमंदों को दान कर पुण्य लाभ कमाया, मंदिरों में पूजा की। हर-हर गंगे के जयकारे दिन भर गंगा तट पर गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटो...