हापुड़, जनवरी 3 -- ब्रजघाट। कड़कड़ाती ठंड में भी पौष पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के दर्जनों जिलों के दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट समेत लठीरा के कच्चे घाट और पुष्पावती पूठ पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं ब्रजघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुक्रवार देर शाम से शुरू हो गया था। इससे ब्रजघाट गंगानगरी में हर तरफ चहल पहल के साथ बाजारों में रंगत बढ़ गई थी। प्रात: काल शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक चला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पंडितों से भगवान सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.