अररिया, जनवरी 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के ऐतिहिासिक शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी में शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालु पूजा पाठ को लेकर सुबह से ही सुंदर नाथ धाम मंदिर पहुंचने लगे थे। शिव गंगा में जल भर कर गर्भ गृह स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूर्जा अर्चना किए। इस दौरान हर हर महोदव, जय शिव शंभू के नारे से मंदिर परिसर गुंजयमान होता रहा। इसके बाद माता पार्वती व नंदी महाराज का दर्शन व पूजन किए। पूजा को लेकर मंदिर में भारी भीड़ जूटी। कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि पौष पूर्णिमा के अवसर पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किए हैं। महंथ सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि भगवान शिव को आज के दिन गंगाजल व कच्चा दूध अर्पित करने से चंद्र दोष दूर होने के साथ मानसिक शांति म...