हापुड़, दिसम्बर 17 -- साल की आखिरी और महत्वपूर्ण पौष अमावस्या कल शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। पौष मास के कृष्ण पक्ष की यह अमावस्या पितृ दोष शांति, गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर गंगानगरी ब्रजघाट के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि पौष अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि इस दिन गरीब और निराश्रित लोगों को अन्न, वस्त्र और आवश्यक सामग्री का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। अमावस्या के अवसर पर विशेष रूप से तिल, कंबल और खाद्य सामग्री का दान श्रेष्ठ माना गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका परिषद की अधिशासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.