पटना, दिसम्बर 5 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में घोषणा की कि बक्सर रेलवे स्टेशन का विकास वहां की पौराणिक मान्यता को देखते हुए उसी थीम पर किया जाएगा। बहुत जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने संसद में भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। डॉ. भीम सिंह ने प्रश्नकाल में बक्सर स्टेशन की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बक्सर वह स्थान है, जहां से भगवान राम ने महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व में राक्षसों के खिलाफ अभियान चलाया था और ताड़का का वध किया था। ऐसी स्थिति में उन्होंने बक्सर स्टेशन का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखे जाने की मांग की। रेल मंत्री ने बक्सर की पौराणिकता को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार बक्सर स्टेशन का उन्नयन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस...