जमशेदपुर, मई 20 -- पटमदा: डिमना लेक में सोमवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान डूबे मानगो निवासी दो छात्रों में से मंगलवार को पौने 11 बजे प्रतीक रजक (15) का शव सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी से आए गोताखोरों ने निकाला। घाट से करीब 60 फीट दूर 25 फीट गहराई से निकाला। शव के बाहर आते ही प्रतीक के परिजन रोने बिलखने लगे। प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के शिक्षक हैं और पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा गांव निवासी हैं। उनका पूरा परिवार पिछले कई सालों से डिमना में रहता है। मौके पर पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, पुअनि शिवशंकर भगत, सअनि सुरेश प्रसाद वर्मा, चौकीदार चंदन कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल मौजूद हैं। साढ़े 11 बजे तक नितिन का शव निकाला नहीं जा सका है। मौके पर सैकड़ों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.