देवरिया, नवम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले के पौने दो लाख किसान पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त से वंचित हो जायेंगे। क्योंकि अभी तक 189594 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है। कुल 442559 किसानों में 252965 का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किस्त पाने को फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है। अभी तक 52 फ़ीसदी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया है। किसानों की सभी जमीनों का ब्योरा एक जगह करके एक आईडी नंबर बनाया जा रहा है। कम्प्यूटर पर आईडी नंबर डालते ही किसान के सभी जमीनों का आंकड़ा सामने होगा। इसके लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को जरूरत पड़ने पर विभिन्न नंबरों का खसरा, खतौनी बार-बार नहीं निकालना पड़ेगा। किसानों को बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने को तहसील से खसरा-खतौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.