हरिद्वार, जून 5 -- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक-युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी में युवती के बैग से 3.75 लाख की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि युवक युवती को पानीपत से बहला-फुसलाकर हरिद्वार लाया था। युवती की उम्र 18 साल जबकि युवक 19 साल का है। पकड़े गए दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे क्षेत्र में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। जीआरपी की सतर्कता से तनाव की स्थिति को टाल दिया गया। रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष अनुज सिंह, आरक्षी खलील और जयपाल नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान युवक-युवती की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.