अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- धौलछीना, संवाददाता। भैसियाछाना ब्लॉक के खाकरी वन पंचायत में कैम्पा योजना के तहत 2026 के लिए प्रस्तावित पौधरोपण और उसकी सुरक्षा के लिए लगाए गए एंगल चोरी कर लिए गए हैं। इस सबंध में वन विभाग ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वन विभाग के मुताबिक वन पंचायत खाकरी के 9.50 हेक्टेयर में वर्ष 2026 की कैम्पा योजना के तहत अग्रिम मृदा कार्य किया जा रहा है। इसके तहत यहां पौधरोपण किया जाना है। पौधों की सुरक्षा और जानवरों से बचाव के लिए वन विभाग की ओर से कंक्रीट में लोहे के एंगल और तारबाड़ लगाए गए थे। वन विभाग के मुताबिक अराजक तत्वों ने क्षेत्र से लगभग 20 से 25 लोहे के एंगल उखाड़कर चोरी कर लिए हैं। विभाग की ओर से वन आरक्षी लक्ष्मण राम ने धौलछीना थाने में चोरी की तहरीर दी है। कहना है कि एक ओर जहां विभाग जैव विविधता और वनाग्नि रो...