प्रयागराज, जुलाई 30 -- स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थरवई में बुधवार को कॉस्मिक एजुकेशन सोसाइटी एवं विद्या भारती की ओर से पौधरोपण किया गया। इसके बाद छात्र संसद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉक्टर राम मनोहर और विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष शरद गुप्त रहे। प्रधानमंत्री भैया आदित्य वर्मा व कन्या भारती की प्रधानमंत्री बहन आर्या सिंह ने शपथ ली। इसी क्रम में हाउस कैप्टन के रूप में शंकराचार्य हाउस के कप्तान सृजन मौर्य एवं तेजस्वी मौर्य, टैगोर हाउस के कप्तान अभिषेक यादव एवं अदिति द्विवेदी, गुरु नानक हाउस के कप्तान आयुष मिश्रा एवं प्राची सिंह और दयानंद हाउस के कप्तान के रूप में निसर्ग मिश्रा एवं अक्षरा पांडेय को शपथ दिलाई गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.