मैनपुरी, मार्च 10 -- जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र में ईसन नदी के जीर्णोद्धार के कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि एडीएम से समन्वय स्थापित कर शहरी क्षेत्र में ईसन नदी के दोनों ओर के किनारों का सीमांकन कार्य प्राथमिकता पर कराकर अवैध अतिक्रमण मिलने पर तुरंत हटवाया जाए। डीएम ने कहा कि पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति के लिए तत्काल भूमि का चिह्नांकन, गड्ढा खुदान की सूचना निर्धारित प्रारूप पर वन विभाग को उपलब्ध कराएं। पौधरोपण स्थलों का भ्रमण करें, पौधे कागजों में नहीं धरातल पर विकसित होते दिखाई दें। हर माह गंगा समितियों की बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट, गंदगी नहरों, नदियों में प्रवाहित न करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.