गाजीपुर, जुलाई 10 -- जखनिया। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जखनिया क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में नखड़ू यादव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से लोगों को पौधे वितरित कर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि आज देश और दुनिया पर्यावरण असंतुलन की गंभीर समस्या से जूझ रही है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह समय की मांग है कि हम सभी अपने कर्तव्य को समझें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें। इस मौके पर अवधेश यति, वेद प्रकाश पांडे, दिनेश राम, राजेंद्र राम, लक्ष्मण चौहान, सच्चे लाल यादव, सुरेश चंद्र पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.