गंगापार, जुलाई 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों के लालन पालन की तरह ही पौधरोपण के बाद उसका संरक्षण और संवर्धन भी जरूरी है। यह बातें मांडा के कुशलपुर गांव में समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी की ओर से आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने व्यक्त किया। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार अरुण कुमार सिंह पप्पू ने भी लोगों पौधारोपण का अपील किया। मौजूद सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कुशलपुर गांव के तालाब पर पौधारोपण किया। आयोजक रामकृष्ण त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...