पटना, मार्च 21 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा है कि पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया इसके लिए अधिक-से-अधिक जागरूकता अभियान चलाएं। बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि एक हरित और स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। मंत्री शुक्रवार को विभाग में सभी डीएफओ के साथ बैठक की और कई निर्देश दिये। मंत्री ने विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिलेवार पौधरोपण की प्रगति, जनजागरण अभियान और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में राज्यभर का दौरा करेंगे और विभाग के कार्यों की जमीनी हकीकत को जानेंगे। मंत्री ने विशेष रूप से हर रविवार-पर्यावरण के नाम मुहिम को और तेज करने पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों का आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.