महाराजगंज, मार्च 8 -- बृजमनगंज। बृजमनगंज के राजकीय कृषि बीज भंडार पर मक्का विकास योजना अंतर्गत मक्के के बीज का वितरण पौधारोपण के साथ किया गया। राजकीय बीज गोदाम के कायाकल्प के बाद राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रांगण में किसी प्रकार का कोई छायादार वृक्ष न होने कारण किसानों की सुविधा के लिए पौधरोपण का भी कार्यक्रम रखा गया। पौधे नगर पंचायत के पर्यावरण एवं स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर नागेन्द्र कुमार चौरसिया द्वारा पाकड़ एवं नीम उपलब्ध कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज ने पौध रोपित किया। कार्यक्रम में सभासद जेपी गोंड, जितेंद्र, एडीओ एजी सच्चिदानंद कुमार, पर्यावरण प्रेमी, अध्यापक नागेंद्र चौरसिया, कृषि कामदार इंद्रजीत, कृष्ण कुमार के साथ किसान बंधु अब्दुल हई, नन्दलाल, राम सेवक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.