मऊ, मार्च 19 -- मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण, पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को सख्त निर्देश दिया कि पौधरोपण के लिए भूमि का चिह्नांकन कर उसकी कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध करा दें। इसके अलावा गड्ढों की खोदाई का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान नगर विकास विभाग, जलशक्ति विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग की जियो टैगिंग पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने पौधों के रोपण के उपरांत उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर विकास विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करते हुए उसकी देखभाल के भी निर्देश दिए। जगह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.