नोएडा, जुलाई 4 -- नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में शुक्रवार को पौधरोपण की भूमिका पर ऑनलाइन चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इसमें वन क्षेत्र के बाहर सतत आजीविका और जैव विविधता संरक्षण के लिए देशी प्रजातियों के वृक्षारोपण की भूमिका बताई गई। चर्चा सत्र में मध्य प्रदेश की पूर्व प्रिसिंपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट डा गोपा पांडेय, हरियाणा के पूर्व प्रिसिंपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट डॉ आरके सपरा, मणिपुर के पूर्व प्रिसिंपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट आरके श्रीवास्तव और एमिटी विश्वविद्यालय के नैचुरल रिर्सोस एंड एनवांयरमेंटल साइंसेस के प्रमुख डॉ एसपी सिंह ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...