गंगापार, मई 25 -- रविवार को भाजपा नेता तथा दो बार बारा से विधायक रह चुके उदयभान करवरिया का 56वां जन्मदिन उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 पौधे लगाकर व उनकी रक्षा करने के लिए संकल्प के साथ मनाया। समर्थकों द्वारा कौंधियारा सहित नारीबारी,खीरी, शंकरगढ़,लालतारा, जारी, मिश्राबांध आदि क्षेत्रों में पौधरोपण किए गए साथ ही जारी बाजार में चौकी प्रभारी जारी चंद्रशेखर सिंह की मौजूदगी में पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील शुक्ल, लोकगायक सुनीत शुक्ल, आशीष राज त्रिपाठी, विभूति नारायण द्विवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.