लोहरदगा, अप्रैल 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय संविधान के रचनाकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पीएन स्मार्ट पब्लिक स्कूल बंजार किस्को लोहरदगा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर मनायी गयी। धरती को हरा-भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 ए मे नागरिकों के मौलिक कर्तव्य बताए गए हैं। वन, झील, नदियां, वन्य जीवन सहित प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। आर्टिकल 48 ए में वन पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी और अधिकार सरकार को दिया दिया है। मगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.