लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक ने सोमवार को पौधरोपण अभियान के संबंध में लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन मंडल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि अभियान में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें। मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि नदियों किनारे विशेष पौधरोपण किया जाए। इसका खास ख्याल रखा जाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना और जीरो पावर्टी अभियान के तहत लाभार्थियों को सहजन के पौधे उपलब्ध कराए जाएं और सभी पोलिंग बूथों पर भी पौधरोपण करवाया जाए। समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी दीपक कुमार, अपर प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.