संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रति वर्ष धरा को हरा भरा करने के लिए विभागों के द्वारा पौधरोपण करने के लिए खूब अभियान चलाया जाता है। कागजों में तो विभागों के द्वारा पौधरोपण तो किया जाता है लेकिन धरा पर महज दो प्रतिशत पौधे जीवित हैं। इसका उदाहरण वन विभाग के आंकड़ा से लिया जा सकता है। जिले में कुल वन क्षेत्र 1387.03 हेक्टेयर है। वर्ष 2021 में महज 2.46 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि हुई थी। इसके बाद वन क्षेत्र में वृद्धि नहीं हुई। पौधरोपण करने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत जुलाई माह से अभियान चलाकर पौधों को रोपित किया जाता है। रोपण करने के लिए पौधों को तैयार करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी जाती है। जनपद में 23 पौधशाला है। इनमें इन दिनों करीब चालीस लाख पौधों को तैयार किया जा रहा है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.