औरंगाबाद, जुलाई 19 -- बारुण प्रखंड के पौथू में मां वैष्णवी धाम परिसर में मां वैष्णवी दुर्गा महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी नवमी के संधि बेला में महाआरती का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया संजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित महा आरती का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य कामेश्वर शास्त्री, बजरंगी दुबे, गोरखनाथ पांडेय, हरि ओम, विष्णुकांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र दुबे ने मंत्रोच्चार किया। पुजारी की भूमिका ब्रजनंदन तिवारी ने निभाई। संचालन की जिम्मेवारी सोनू त्रिवेदी ने निभाई। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य राघव मंदिर बड़ेम के अध्यक्ष, जदयू के वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, औरंगाबाद के विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहर...