औरंगाबाद, मार्च 25 -- रफीगंज प्रखंड के पौथू पुलिस की गाड़ी थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के भेटनिया गांव के समीप मदार नदी में फंस गई। नदी में पुलिस की आधी गाड़ी डूब गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। बताया गया कि थाना की गाड़ी से पुलिस पदाधिकारी लौट रहे थे तभी गाड़ी किसी तरह नदी में फंस गई। पुलिसकर्मी गाड़ी से उतर कर बाहर निकले। इसकी सूचना देकर अन्य लोगों को बुलाया गया और काफी परेशानी से गाड़ी को निकालने में सफलता मिली। इससे पहले भी यहां पुलिस की गाड़ी फंसी थी। थानाध्यक्ष ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया। जानकारी के अनुसार यह गांव बराही पंचायत का मुख्यालय है। गांव में जाने का कोई रास्ता नहीं है। नदी में घुसकर वाहनों को गांव तक जाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में भी यहां नदी में पानी रहता है। बरसात के मौसम में यह गांव चारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.