लखनऊ, फरवरी 1 -- सैरपुर थानाक्षेत्र में पौत्र के चाकू मारने से बाबा की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले बुजुर्ग ने जमीन बेची थी। जिसको लेकर पौत्र आक्रोश में था और उसने घर पर विवाद भी किया था। लोधमऊ गांव निवासी गजराज (80) परिवार के साथ रहते थे। गजराज के दो बेटे मनोज और पवन है। दोनों की शांदी हो चुकी है। 28 जनवरी की शाम करीब चार बजे गजराज घर पर थे। तभी बड़े बेटे मनोज का बेटा रोहित उर्फ आकाश आया और बाबा गजराज पर चाकू से हमला कर दिया। यह देखकर परिवार में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार के लोगों ने गजराज को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तब से बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। 31 जनवरी की देर रात इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.