देहरादून, फरवरी 23 -- पौड़ी। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी 9 फरवरी से जिले के विभिन्न डिविजनों में कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। खंड के अध्यक्ष राहुल रावत ने कहा कि एसोसिएशन पारस्परिक तबादलों और पदोन्नति समेत लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजपाल सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, राहुल सिंह, दिगम्बर सिंह रावत आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.