पौड़ी, मार्च 23 -- राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को आंदोलनकारियों की समस्याएं बताने के लिए रोडवेज की बस से पौड़ी आ रही राज्यआंदोलनकारी बीरा भंडारी सहित अन्य आंदोलनकारियों को देवप्रयाग पुलिस ने गाड़ी में ही कैद कर लिया। बीरा भंडारी का आरोप है कि करीब यहां ढाई घंटे से अधिक तक उनको व अन्य राज्यआंदोलनकारियों को बस में कैद रखा। जिससे बस में सवार अन्य राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके विरोध में बीरा भंडारी व अन्य राज्यआंदोलनकारियों ने रविवार से पौड़ी डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना शुरू कर दिया है। कहा कि कार्डधारकों को राज्यआंदोलनकारियों का दर्जा देने की मांग पूरी नहीं होने पर वह यहीं से सीएम आवास के लिए पैदल कूच करेंगी। रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.