पौड़ी, अप्रैल 10 -- घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गुरुवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल आदि की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मंहगाई को कम करने का वादा देकर सत्ता में आसीन हुई केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गैस सिलेंडर की कीमत मात्र चार सौ रुपये थी लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई ने आम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.