देहरादून, फरवरी 24 -- पौड़ी। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेसियों के प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को पौड़ी में भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत ने कहा कि भारत का विश्व पटल पर बढ़ता कद कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। इसी बौखलाहट में कांग्रेस नैतिकता की सीमाएं लांघ रही है। कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर आयोजित एआई इंपैक्ट समिट भारत के तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष संगीता डोभाल और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आयोजित इस समिट की सफलता को आत्मसात करने के बजाय कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.