पौड़ी, सितम्बर 8 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत सोमवार को नैनीडांडा ब्लॉक के भोपाटी गांव में ग्रामीणों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा की। साथ ही हिन्दुस्तान समाचार पत्र की इस मुहिम की सराहना भी की। भोपाटी में ग्रामीणों ने इस प्रतिज्ञा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान विमला देवी ने ग्रामीणों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। ग्रामीणों ने एक स्वर में हिमालय की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की शपथ ली। ग्राम प्रधान विमला देवी ने कहा कि हिमालय केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की जीवन रेखा है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाएं। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे पेड़-पौधों की कटाई पर रोक, जल स्रोतों की सफाई और प्र...