पौड़ी, नवम्बर 12 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिलने पर बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रखा। पर्यावरणमित्रों के कार्यबहिष्कार से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक संबंधित ठेकेदार का टेंडर निरस्त नहीं किया जाता है तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। बुधवार को नगर पालिका के सभी पर्यावरण मित्रों ने कार्यबहिष्कार करते हुए नगरपालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नगरपालिका में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय महीने की 15 से 20 तारीख तक आता है, जिससे आउटसोर्स से नियुक्त पर्यावरण मित्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्या के हल की गुहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.