पौड़ी, नवम्बर 6 -- पौड़ी पुलिस ने नशे में वाहन चलाए जाने पर जहां संबंधित 13 चालकों के डीएल निरस्त कर दिए वहीं इन वाहनों को सीज भी कर दिया। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिले भर में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वाले चालकों,रैश ड्राविंग करने,नाबालिग वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों जिसमें कोटद्वार में 11, पौड़ी और लक्ष्मणझूला में 1-1 वाहन को सीज किया गया है। साथ ही संबंधित चालकों के डीएल निरस्त भी किए गए। इसके साथ ही खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग करने वाले 11 वाहनों को जिसमें कोटद्वार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.