पौड़ी, मार्च 15 -- मंडल मुख्यालय पौड़ी पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। होली के साथ ही जुम्मे की नमाज भी शांतिपूर्ण मनाई गई। पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी, विधायक राजकुमार पोरी, डीएम डा. आशीष चौहान, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने परिजनों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। शहरवासियों ने शहर में होली गीत गाए, एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर होली के पर्व की खुशियों झूम-झूम कर मनाई। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि होली का पर्व खुशियों, उल्लास व सामाजिक सौहार्द का पर्व है। जिसे प...