पौड़ी, अप्रैल 2 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह व स्वामी विवेकानंद मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में लोक गायक अमित सागर ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बुधवार को गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण ने किया। समारोह में लोक गायक अमित सागर ने शानदार प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमते नजर आए। अमित सागर ने फुलारियूं कू मैना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने नाच मेरी बीरा, चैत की चैत्वाली, सुवा तेरी याद मा, फुर घिंडूणी व चैत्वाली रिटर्न की प्रस्तुतियों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। गायिका साक्षी डोभाल ने बणो मां, वसुधा गौतम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.