पौड़ी, अगस्त 14 -- पौड़ी जिला पंचायत के चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों को झटका लगा है। उपाध्यक्ष पद पर आरती नेगी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा तो कांग्रेस ने चंद्रभानु पर दाव खेला था। लेकिन परिणाम दोनों ही पार्टियों के विपरीत आए। 18 वोट पाकर आरती नेगी ने पौड़ी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल की। जबकि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राणा को 14 वोट मिले। आरती निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एकेश्वर ब्लाक की सीट चैधार से चुनाव जीतकर आई थी। 38 सीटों वाली पौड़ी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए लंबी खींचतान भी चलती रही। इस पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ कुल चार प्रत्याशि...