पौड़ी, दिसम्बर 2 -- विश्व दिव्यांग दिवस पौड़ी जिले के पांच दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने परिस्थितियों की सीमाओं से आगे बढ़कर कर्म, समर्पण और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। इस साल के लिए जिले से 5 दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित हुए हैं। 3 दिसबंर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य सरकार द्वारा दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, स्वयं रोजगार में संलग्न दिव्यांग व्यक्तियों, दक्ष दिव्यांग खिलाड़ियों, सेवा-योजकों व प्लेसमेंट अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पौड़ी के अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि दो दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और तीन स्वयं-रोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे दिव्यांगजन इसमें शामिल हैं। चयनित दिव्यांग कर्मचारियों में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रक्...