देहरादून, फरवरी 14 -- पौड़ी। पौड़ी के धनाऊं में शनिवार को कांग्रेस ने मनरेगा चौपाल लगाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने योजना के बारे में विस्तार से बताया तो वहीं केंद्र सरकार की इस योजना को बंद कर नई योजना शुरू किए जाने की मंशा पर भी सवाल उठाएं। धनाऊं गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएएस सुंदर लाल मंद्रवाल ने कहा कि मनरेगा मजूदरी 252 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिल रही थी। केंद्र ने इस महत्वकांक्षी योजना को ही बंद कर दिया। जबकि यह सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना थी। इसके बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक काम कर रही महिलाओं से लेकर अन्य श्रमिकों का घर बैठे रोजगार का साधन ही बंद हो गया। इस मौके पर प्रधान शंकर सिंह रावत, भरत रावत, अनिल कुमार, अनूप सिंह, राकेश मंद्रवाल, पार्वती देवी, आशा आदि भी मौजूद रहे।...